Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़अन्यआज रात देखें सुपरमून, 14% ज्यादा बड़ा और चमकदार नजर आएगा

आज रात देखें सुपरमून, 14% ज्यादा बड़ा और चमकदार नजर आएगा

देहरादून: आज बुधवार रात को चंद्रमा धरती के सबसे करीब रहेगा। आप भी चंद्रमा की अलौकिक सुंदरता को देख सकते हैं। इसे सुपरमून कहा जाता है जब चंद्रमा धरती के सबसे करीब रहता है और काफी बड़ा दिखाई दता है। इसकी चमक और आकार दोनों ही आम दिनों के मुकाबले ज्यादा बड़े दिखाई देते हैं। भारत में बुधवार को चंद्रमा शाम 5.43 बजे उदय होगा, जबकि नैनीताल में 7.18 बजे उदय होगा और तड़के यानी 14 जुलाई की सुबह 4.26 बजे अस्त होगा। इसके बाद 14 जुलाई की रात को भी पूर्ण चंद्रमा नजर आएगा। मगर उसकी चमक कुछ कम हो चुकी होगी, जबकि आकार भी कुछ कम होगा। इस बीच खास बात यह होगी रात 12.08 बजे फुलमून के कुछ समय बाद शनि ग्रह का भी उदय हो रहा होगा।

इस दौरान पृथ्वी के सार्वाधिक करीब होने पर चांद हमसे मात्र 3.57264 लाख किमी दूर होगा। धरती और चंद्रमा के बीच औसत दूरी करीब 3.86 लाख किमी होती है और सार्वाधिक दूरी होने पर लगभग 4.05 लाख किमी दूर पहुंच जाता है। अब चंद्रमा इस वर्ष हमारे सबसे करीब लगभग 28 हजार किमी दूरी पर होगा। जिसके चलते चंद्रमा की चमक अन्य दिनों की तुलना में करीब 30 फीसद अधिक होगी, जबकि आकार में भी करीब 14 फीसद अधिक बड़ा नजर आएगा। इस खगोलीय घटना में चांद को सुपर मून का नाम दिया गया है, जबकि विज्ञानी भाषा में इसे पेरेजी कहा जाता है। हालाकि अन्य मान्यताओं के लिहाज से भी जुलाई के इस चांद को कई अन्य नाम भी दिए गए हैं, जिनमें बक मून, हेय मून व ठंडर मून का नाम से भी जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular