Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़राजनीतिसीएम धामी ने 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

सीएम धामी ने 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने वर्षों के परिश्रम, अनुशासन और धैर्य के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिससे युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular