Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़राजनीतिमनीष खंडूडी का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल

मनीष खंडूडी का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल

देहरादून: Uttarakhand election news. मनीष खंडूडी Manish Khanduri ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की। मनीष खंडूडी का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनका नाम पौड़ी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चल रहा था। मनीष खंडूडी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूडी के पुत्र हैं। उनके इस्तीफे के बाद चर्चा है कि भाजपा में उनकी एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा हुआ त पौड़ी लोकसभा से भाजपा के दावेदारों में एक नाम जुड़ जाएगा। Manish Khandud resigned from Congress.

लोकसभा में 75 फीसदी वोट भाजपा का लक्ष्य

तीन दिन पहले ही दिया था इशारा

तीन दिन पहले मनीष खंडूडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि वो राजनीति में क्यों हैं ? उन्होंने कहा कि वो पिछले पांच साल उत्तराखंड के अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण पर हूं। साल 2019 के चुनाव में और उसके बाद से लेकर अब तक उत्तराखंड में विशेष तौर पर गढ़वाल के गांव-गांव में घूमा और लोगों से जुड़ा औऱ कभी पीछे नहीं हटा। कुछ लोगों ने सोचा था कि ये वापस चला जाएगा लेकिन मैं कहीं नहीं गया। यहां की संस्कृति औऱ यहां की मिट्टी की खुशबू से औऱ अच्छे तरह रूबरू हुआ। मैंने यहां के दुःख दर्द समझे और यहां की रोज़ की परेशानियों और दिक्कतों से रूबरू हुआ। मैंने उत्तराखंड और यहां के लोगों के लिए विशेष कर मातृशक्ति एवं युवा के लिए हमेशा प्रयास करना चाहा।

पौड़ी, हरिद्वार के टिकट तीन पूर्व सीएम के कारण लटके

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष ने ज्वाइन कराई भाजपा

कांग्रेस के खंडूडी अब भारतीय जनता पार्टी के हो गए। देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भटट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।2019 के आम चुनाव में पौड़ी से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी अब भाजपा के मनीष खंडूड़ी हो गए। खंडूड़ी ने शुक्रवार को कांग्रेस से नाता तोड़ दिया था।

Join us WhatsApp  Facebook and 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular