Thursday, September 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडएक्सप्रेसवे से विकास, स्वच्छता से सम्मान: पीएम मोदी का दो टूक संदेश

एक्सप्रेसवे से विकास, स्वच्छता से सम्मान: पीएम मोदी का दो टूक संदेश

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना पर 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है और इससे उत्तराखंड समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों को सीधा लाभ मिलेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे और वॉटरवे किसी भी राष्ट्र की “भाग्य रेखाएं” होती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में देश ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश किया है, जिससे भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। Pm Modi in Dehradun

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए तीर्थ स्थलों की स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि “कूड़ा-कचरा देवभूमि को ठेस पहुंचाता है” और इसे साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में माता डाट काली का आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहा। एक्सप्रेसवे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। Modi in Datkali temple

प्रधानमंत्री ने समान नागरिक संहिता को संविधान की भावना से जोड़ते हुए उत्तराखंड की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य संतुलित विकास के माध्यम से हर वर्ग तक सामाजिक न्याय पहुंचाना है। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने गढ़वाली भाषा में की और लोगों के उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।

feacher

RELATED ARTICLES

149 COMMENTS

  1. Cảm ơn bài viết. Với dịch vụ du học Hàn Quốc chuyên nghiệp, Letco giúp bạn tiết kiệm thời gian và chi phí chuẩn bị hồ sơ. Truy cập letco.vn để biết thêm.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular