Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़धर्मकेदारनाथ में 1100 रूपए दो, जल्दी दर्शन करो

केदारनाथ में 1100 रूपए दो, जल्दी दर्शन करो

देहरादून: केदारनाथ मंदिर में वीआईपी लोगों को दर्शन करवाने के लिए अब एक और नई व्यवस्था बना दी गई है। इसके तहत सरकारी प्रोटोकॉल से केदारनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब दर्शन करने के लिए 1100 रूपए का शुल्क देना होगा।

मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल मंदिर में कई श्रद्धालु जल्दी दर्शन करने के लिए अधिकारियों व नेताओं के जरिए खुद को सरकारी प्रोटोकॉल में शामिल करने के लिए सिफारिश करते हैं। ऐसे में यह श्रद्धालु सिफारिश के जरिए मंदिर में आसानी से दर्शन कर लेते थे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने अब सरकारी प्रोटोकॉल से आने वाले श्रद्धालुओं से सुगम दर्शन के नाम पर 1100 रूपए का शुल्क लगा दिया है। यह व्यवस्थ बदरीनाथ मंदिर में भी लगू होगी।

पहले ही वीआईपी दर्शन के नाम पर मंदिर में 2500 रूपए का शुल्क किया जा रहा है। वहीं आम श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ मंदिर में दर्शन करना अब भी चुनौती बना हुआ है। श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाकर दर्शन करने के लिए 6 से 8 घंटे लाइनों में लगना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद तो श्रद्धालुओं को गर्भगृह के भीतर जाने का मौका ही नहीं मिलता, वह मंदिर के बाहर स्थित खिड़की से देखकर ही दर्शन करते हैं। केदारनाथ में अब तक साढ़े नौ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular