Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडडाट काली मंदिर: अंग्रेज इंजीनियर का सपना और किय तरह बना मंदिर

डाट काली मंदिर: अंग्रेज इंजीनियर का सपना और किय तरह बना मंदिर

Image

Dehradun: देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर स्थित दाट काली मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसा यह मंदिर यात्रियों के लिए गहरी आस्था का केंद्र है। यहां से गुजरने वाले लोग अपनी यात्रा शुरू करने से पहले माता के दर्शन करना शुभ मानते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

मंदिर का इतिहास एक रोचक लोककथा से जुड़ा है, जो इसे और भी विशेष बनाती है। कहा जाता है कि अंग्रेजों के समय जब इस मार्ग और पास की सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा था, तब बार-बार बाधाएं आ रही थीं। काम किसी न किसी कारण रुक जाता था और इंजीनियर परेशान थे। PM Modi in Dehradun

इसी दौरान एक अंग्रेज इंजीनियर को सपना आया, जिसमें माता काली ने दर्शन देकर कहा कि इस स्थान पर उनका मंदिर स्थापित किया जाए, तभी निर्माण कार्य सफल होगा। अगली सुबह इंजीनियर ने इस बात को गंभीरता से लिया और यहां पूजा-अर्चना करवाई गई। इसके बाद निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो गया। Dat Kali Mandir History Dehradun

इस घटना के बाद यहां दाट काली मंदिर की स्थापना हुई और माता को इस क्षेत्र की रक्षक देवी के रूप में पूजा जाने लगा।मंदिर में स्थापित काली माता की प्रतिमा अत्यंत श्रद्धा का केंद्र है। विशेष रूप से नवरात्रि के समय यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दाट काली मंदिर आज केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और रहस्यमयी अनुभवों का प्रतीक बन चुका है, जो हर आने वाले को अपनी ओर आकर्षित करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular