Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homeयुवायुवक मंगल दल के अंकित तोमर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

युवक मंगल दल के अंकित तोमर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

विकासनगर। विकासनगर के सुदूरवर्ती क्षेत्र मदर्सू (बिन्हार) में वर्षों से शहीद भीम सिंह पुंडीर की स्मृति में आयोजित होने वाले विशाल खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाने वाली संस्था “युवक मंगल दल मदर्सू” की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
सर्वसम्मति से श्री अंकित तोमर को संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की सहमति से अन्य पदों पर भी जिम्मेदारियों का चयन किया गया।
🔷 नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: अंकित तोमर
उपाध्यक्ष: नागेंद्र पुंडीर
सचिव: कपिल तोमर
कोषाध्यक्ष: सुरेंद्र पुंडीर
उप सचिव: इतेंद्र पुंडीर
क्रीड़ा अध्यक्ष: सुधीर तोमर
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष जून माह के प्रथम सप्ताह में “मिलन समारोह”, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा और नागरिक उत्साह से भाग लेते हैं।
🎯 संस्था के उद्देश्य:
शहीदों की स्मृति को जीवित रखना
ग्रामीण युवाओं में खेल भावना और एकता को बढ़ावा देना
सांस्कृतिक विरासत को संजोना
सामाजिक समरसता और भाईचारे का निर्माण
क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना
स्थानीय लोगों ने युवक मंगल दल की नई टीम को शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई है कि संस्था पूर्व की भांति अपने सामाजिक और सांस्कृतिक दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular