Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedयोगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ ने लक्ष्मण सिद्ध मंदिर...

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ ने लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में पूजन किया

देहरादून: विश्व हिंदू महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान राष्ट्रीय संरक्षक माननीय योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन पर गुरुवार को देहरादून स्थित पवित्र लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष (शिक्षक एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री श्री मुकेश चंद्र पुरोहित के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माझिला सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत योगी जी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विश्व कल्याण एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही, योगी आदित्यनाथ जी के विचारों, उनके सनातन धर्म और राष्ट्र प्रेम को लेकर वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कई पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए और युवाओं से योगी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री दिनेश चंद्र देवराड़ी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. हितेंद्र राणा, श्री हरीश सिंघल, श्री मनोज मंगाई, श्री भजन सिंह गाड़िया, श्री राजेश जोशी समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी शैली में प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश भट्ट ने किया।

पूरे आयोजन में भक्तिभाव, अनुशासन और उत्साह की झलक देखने को मिली, जो योगी आदित्यनाथ जी के प्रति जनमानस की श्रद्धा को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular