Monday, September 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे विभागीय दायित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे विभागीय दायित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश हित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे हैं। इन दायित्वों के सौंपे जाने से न केवल राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी, बल्कि उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी सहूलियत मिलेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों को विभागीय दायित्व प्रदान किए गए हैं:

  1. बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  2. सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
  3. भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  4. सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
  5. पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
  6. गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
  7. गीताराम गौड – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
  8. डा. जयपाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
  9. देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
  10. अजीत चौधरी – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग
  11. प्रताप सिंह पंवार – उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
  12. जगत सिंह चौहान – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
  13. गीता रावत – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
  14. शंकर कोरंगा – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  15. महेश्वर सिंह महरा – उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
  16. सरदार मनजीत सिंह – सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
  17. नवीन वर्मा – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  18. अशोक नबयाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

मुख्यमंत्री का यह निर्णय प्रदेश के समग्र विकास और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


 

RELATED ARTICLES

Most Popular