Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़अपराधअंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बनी हल्द्वानी हिंसा, जानिए क्या रहे विदेशी अखबार

अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बनी हल्द्वानी हिंसा, जानिए क्या रहे विदेशी अखबार

देहरादून: Haldwani violence: हल्द्वानी में हुई हिंसा की खबर ने दुनिया भर के अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की सुखिर्यां बनी हैं। दुनिया के सभी बड़े प्रमुख अखबार, चैनल व डिजिटल मीडिया संस्थानों में हिंसा के फोटो व वीडियो प्रकाशित किए गए हैं। आइए जानते हैं क्या कह रहा अंतराष्ट्रीय मीडिया इस घटना पर।

आखिर कौन है हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड

न्यूयॉर्ट टाइम्स की बड़ी कवरेज

दुनिया के सबसे बड़े अखबार माने जाने वाले अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस घटना पर विस्तृत लेख प्रकाशित किया है। जिसमें लिखा गया है कि भारत में मुस्लिम संपत्ति को धवस्त करने के दौरान भारी हिंसा हुई है। वेबसाइट पर वीडियो व फोटो भी चले हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स इस घटना का फॉलोअप भी लगातार कर रहा है। वॉशिंगटन पोस्ट सहित अमेरिका के हर मीडिया समूह ने इस घटना को कवर किया है।Haldwani violence

अमेरिका के युवा सेना में क्यों नहीं जा रहे

बीबीसी, टेलीग्राफ ने पांच मरने की खबर चलाई

इंग्लैंड के द टेलीग्राफ, बीबीसी सहित अरब जगत के मीडिया समूहों ने भी हल्द्वानी हिंसा की खबरों को फोकस में रखा है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर यह एक बड़ी घटना हो गई है। जिसे हर मीडिया समूह प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। अरब जगत के प्रमुख मीडिया समूह अल जजीरा ने भी इस घटना को कवर किया है। अल जजीरा ने लिखा कि बिना अनुमति बनी धार्मिक इमारत गिराने पर हुई हिंसा में पांच की मौत हुई है। Haldwani violence

जानें, भारत ने चीन सीमा पर कहां बसाया नया गांव

यू-टयूब पर तथ्यहीन वीडियो की बाढ़

हल्द्वानी में हिंसा पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक हजार से अधिक वीडियो बन गए हैं। इसके अलावा गूगल न्यूज के राष्ट्रीय सेक्शन में भी हल्द्वानी हिंसा की खबरें दो दिन से ट्रेंड कर रही है। यही कारण है कि यू-टयूब वीडियो बनाने वालों के लिए भी यह एक पसंदीदा विषय बन गया है। अधिकतर वीड़ियो कंटेंट बिना तथ्यों के ही तैयार किए जा रहे हैं। जिस कारण उत्तराखंड सहित हल्द्वानी व नैनीताल जिले की छवि खराब हो रही है।

Join us WhatsApp  Facebook and 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular