Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़खेलParis Olympics 2024: शूटिंग में Manu Bhaker का ऐतिहासिक डबल धमाल, Sarabjot...

Paris Olympics 2024: शूटिंग में Manu Bhaker का ऐतिहासिक डबल धमाल, Sarabjot Singh संग दिलाया ब्रॉन्ज

पेरिस: मनु भाकर Manu Bhaker और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलिंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने कोरियाई जोड़ी को हराया। इससे पहले, मनु ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिससे वह ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।

भारतीय स्टार जोड़ी ने साउथ कोरिया की जोड़ी को 16-10 से हराया, जो भारत के लिए ऐतिहासिक है। मनु भाकर ने एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतकर आज़ादी के बाद की पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। अब वह 25 मीटर इवेंट में भी मेडल की दौड़ में हैं। Manu Bhaker

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 1900 ओलिंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी। पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह ने बताया कि यह गौरव का पल है। हम खुश हैं, लेकिन यह मुश्किल फाइट थी। दूसरी ओर, मनु की तो मनोकामना पूरी हो गई है। उनकी खुशी देखते बन रही थी। sarabjot singh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular