Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़अन्यभीमताल: सनी लेक प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

भीमताल: सनी लेक प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

भीमताल: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को सनी लेक प्रोजेक्ट के डोब ल्वेशाल में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह कॉलोनी शिखर कंस्ट्रक्शन द्वारा विकसित की जा रही है। 15-16 शिकायतकर्ताओं ने ई-मेल के माध्यम से आरोप लगाया कि बिल्डर ने स्वीकृत नक्शे में दर्शाई गई पार्क की भूमि बेच दी है।

आयुक्त ने जांच में पाया कि प्रोजेक्ट के विभिन्न फेज में लगभग 15 पार्क अवैध रूप से बेचे जा चुके हैं। उन्होंने तत्काल खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड लगाने और ठेकेदार का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि फेस-2 में 160 फ्लैट बन चुके हैं, लेकिन एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का प्रावधान नहीं है। प्रदूषण बोर्ड पहले ही चालानी कार्रवाई कर चुका है। आयुक्त ने कहा कि 65 मीटर से कम दूरी में निर्माण में त्रुटि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने 200 से अधिक पेड़ों के कटान की शिकायत की, जिस पर वन विभाग को जांच के निर्देश दिए। आयुक्त ने जल संस्थान, सिंचाई विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और सीवर समस्याओं को 15 दिन में हल करने के आदेश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने केएमवीएन गेस्ट हाउस से सटी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की जांच के लिए एसडीएम और केएमवीएन अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular