Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकेदारनाथ हेली सेवा के 35 हजार टिकट 5 मिनट में फुल

केदारनाथ हेली सेवा के 35 हजार टिकट 5 मिनट में फुल

देहरादून।Kedarnath heli booking उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 10 मई से शुरू हो रही है और इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में मंगलवार को केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग खुली, लेकिन महज 5 मिनट में पूरे मई माह के सभी 35 हजार टिकट फुल हो गए। इससे तीर्थयात्रियों के बीच गहरी नाराजगी है। टिकट बुकिंग दोपहर 12 बजे जैसे ही वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हुई, 12:05 तक सभी टिकट बुक हो चुके थे। इससे सैकड़ों श्रद्धालुओं के टिकट बुकिंग से छूट गए। Kedarnath heli booking

अधिकारी बोले लोगों का उत्साह

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वाईएस गंगवार ने कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है कि टिकट बहुत तेजी से बुक हुए हैं। दरअसल यह श्रद्धालुओं की चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह है। क्योंकि टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही बुक हो रहे हैं। यदि किसी प्रकार की शिकायत आती है तो उसे शासन तक पहुंचाया जाएगा। Kedarnath heli booking

12 लाख पंजीकरण हो चुके
गौरतलब है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए अब तक 12 लाख यात्रियों का पंजीकरण हो चुके हैं। सरकार ने हेलीकॉप्टर बुकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकटिंग की व्यवस्था की है, लेकिन इतनी तेजी से टिकट भरने से आम यात्रियों में असंतोष बढ़ा है।

6 हजार का टिकट
गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया 8532 रुपए
फाटा से केदारनाथ 6062 रुपए
सिरसी से केदारनाथ 6060 रुपए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular