Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़धर्मकेदारनाथ में 31 जुलाई की आपदा के बाद से लापता 20 श्रद्धालु...

केदारनाथ में 31 जुलाई की आपदा के बाद से लापता 20 श्रद्धालु नहीं मिल रहे

देहरादून: Kedarnath News पिछले महीने 31 जुलाई को केदारनाथ के पैदल मार्ग पर बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। केदारनाथ पैदल मार्ग के साथ ही सड़क मार्ग का बड़ा हिस्सा बह गया था। प्रशासन ने अलग अलग इलाकों से सात शव बरामद किए थे। पर इसके बाद से 20 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज हो चुकी है। जिनका आज तक भी पता नहीं चल पाया है। लापता श्रद्धालुओं में सभी यूपी, राजस्थान, दिल्ली, एमपी आदि राज्यों के हैं। आपदा की रात यह लोग केदारनाथ के पैदल मार्ग से सोनप्रयाग के बीच ही थे। Kedarnath apda

केदारनाथ में बादल फटा यात्री फंसे, 2013 आपदा की याद से सहमे यात्री, रातभर जागकर बिताई रात

31 जुलाई को Kedarnath यात्रा में आई आपदा में कई लोग लापता हो गए। पुलिस की टीमें खोजबीन कर रही हैं। 5 अगस्त तक 4 शव बरामद हुए, जबकि 23 लोगों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इनमें से 3 शव पहचान लिए गए हैं, लेकिन 20 लोग अभी भी लापता हैं। उनके परिजन पुलिस से जानकारी मांग रहे हैं, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा।

केदारनाथ तक पहुंचने का नया रास्ता खोजा, दो किमी छोटा होगा बुग्यालों से गुजरेगा

सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी देवेंद्र असवाल ने बताया कि आपदा के बाद से 20 लोग अब भी लापता चल रहे हैं। इनकी खोजबीन की जा रही है पर अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। एक शव श्रीनगर के समीप मिला है जिनकी डीएनए सैंपल रखवाए गए हैं। phyoli.com

ग्लोबल वॉर्मिंग हिमालय में उगने वाले फूलों के रंग बदल रहा

उत्तराखंड में 62 लोगों की मौत, डेढ़ हजार घर टूटे

उत्तराखंड में इस साल प्राकृतिक आपदा ने गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार, 15 जून के बाद से कुल 1,531 मकानों को नुकसान हुआ है। टिहरी जिले में सबसे अधिक 66 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हुए हैं। राज्य में 100 से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग , बार्डर रोड और ग्रामीण मोटर मार्ग बंद चल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में 62 लोगों की मौत प्राकृतिक आपदाओं मे इस साल हो चुकी है। Uttarakhand tourism

रील देखने की आदत छीन रहा बचपन, एम्स के रिसर्च में छुटकारे के तरीके भी बताए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular