Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़धर्ममुकेश चंद्र पुरोहित बने विश्व हिंदू महासंघ शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

मुकेश चंद्र पुरोहित बने विश्व हिंदू महासंघ शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून: विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य कृष्णा विश्रृतपाणी ने देहरादून निवासी मुकेश चंद्र पुरोहित को संगठन के शिक्षा प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुकेश पुरोहित संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अपनी पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Read: हिमालय की मिट्टी में मिला पानी साफ करने वाला बैक्टीरिया

मुकेश चंद्र पुरोहित वर्तमान में देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज मेहूंवाला में तैनात हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव व नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें  संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए मुकेश चंद्र पुरोहित ने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और कर्तव्य का विषय है। मैं संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि विश्व हिंदू महासंघ एक गैर राजनीतिक संगठन है। जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा और कार्यकारिणी का गठन कर शिक्षा प्रकोष्ठ को सशक्त बनाया जाएगा।

Read: अल्मोड़ा के वैज्ञानिक ने सुलझाया था मलेरिया का रहस्य, जिसे नोबल मिला

इस नियुक्ति से संगठन ने राज्य में शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इस नई भूमिका में मुकेश पुरोहित का योगदान न केवल संगठन बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर की है।

उत्तराखंड: चीन सीमा तक नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular