Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeपर्यावरणपृथ्वी से पुराना ब्लैक होल 5.2 प्रकाश वर्ष दूर मिला

पृथ्वी से पुराना ब्लैक होल 5.2 प्रकाश वर्ष दूर मिला

नैनीताल: Aries nainital वैज्ञानिकों ने पहली बार पृथ्वी से 5.2 अरब प्रकाश वर्ष दूर विशालकाय बाइनरी ब्लैक को बनते देखा है। बाइनरी एक ऐसी प्रणाली होती है, जिसमें दो ब्लैक होल एक दूसरे के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। करीब डेढ़ सौ साल पहले खोजे गए OJ 287 नामक चमकदार पिंड (ब्लेजार) के अवलोकनों के जरिए इसका पता लगा है। 28 अंतरराष्ट्रीय खगोल वैज्ञानिकों की टीम ने इस ब्लेजार का कई सालों से अध्ययन व अवलोकन कर रही थी। Uttarakhand News

रोचक खबरों के लिए व्हाटसएप चैनल से जुड़ें

विदेश में नौकरी का मौका मिल रहा

Uttarakhand के नैनीताल में स्थित आर्य भट्ट प्रेषण विज्ञान शोध संस्थान ARIES के डॉ. आलोक गुप्ता भी इस शोध में शामिल रहे। इस खज के जरिए अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की ताकत और उसके प्रभाव को अधिक गहराई से समझने में मदद मिलेगी। खगोल वैज्ञानिक कई सालों से OJ 287 नामक ब्लेजार का विशलेषण कर रहे थे। वैज्ञानिकों ने 2015 से 2021 तक इसमें दोहरे शिखर वाले विस्फोटों की भविष्यवाणी की थी। जिसमें पता चला कि 5.2 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह ब्लेजार एक बाइमरी ब्लैक होल प्रणाली है। जिसमें दो black hole एक दूसरे के चक्कर लगा रहे हैं। जिस कारण इससे असीम ऊर्जा भी उत्पन्न हो रही है। Uttarakhand News hindi

ब्लेजार oj 287 को साल 1891 में फोटोग्राफिक प्लेटों के जरिए पहली बार देखा गया था। अमेरिका के ओहायो स्काई सर्वे में इसका पता चगा था। लगातार विशेषलेषणों से पता चला कि इसकी चमक सूर्य से एक अरब गुना अधिक है। जो कि हमारी पूरी आकाशगंगा के प्रकाश उत्पादन से भी अधिक है। शोध टीम में चीन, भारत, फिनलैंड, रूस, अमेरिका, जापान और बुल्गारिया के वैज्ञानिकों की टीम शामिल थी। द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में यह हालिया शोध प्रकाशित हुआ है।

उत्तराखंड के लोगों को विदेशी में नौकरी का मौका

पृथ्वी पर जीवन की शुरूआत करीब साढ़े तीन से चार अरब साल पहले मानी जाती है। पर ओजे 287 नाम ब्लेजार पृथ्वी से 5.2 अरब प्रकाश वर्ष दूर है। जिसका अर्थ हुआ कि यदि इंसान रोशनी की रफ्तार से भी चले तो यहां तक पहुंचने में हमें 5.2 अरब साल लग जाएंगे। इस तरह यह भी पता चलता है कि यह प्रकाश पुंज पृथ्वी पर जीवन की शुरूआत से भी पहले से जगमगा रहा है।

हमें फेंसबुक पर फॉलो करें:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular