Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeन्यूज़धर्मकेदारनाथ के लिए हेली सेवा 15 अक्टूबर तक एडवांस में बुक हो...

केदारनाथ के लिए हेली सेवा 15 अक्टूबर तक एडवांस में बुक हो गयी

गुप्तकाशी से भी 15 सितंबर से हेली सेवा शुरू होने जा रही

देहरादून: chardham yatra मानसून का सीजन खत्म होने के साथ ही केदारनाथ यात्रा के लिए एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच होड शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि 15 अक्टूबर तक हेली सेवाओं की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आने वाली 15 सितंबर से गुप्तकाशी से भी हेली सेवा शुरू होने जा रही हैं।

उत्तराखंड लोकपर्व हिलजात्रा, जहां भूत, महिलाएं और जानवर पूजे जाते हैं

केदारनाथ धाम के लिए वर्तमान में फाटा से चार हेली सेवाएं हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। प्रतिदिन 250 यात्री हेली से दर्शनों को पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके है।अब तक केदारनाथ यात्रा में 11 लाख 10 हजार 820 यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इससे मंदिर समिति भी उत्साहित है। यात्रा मार्ग से जुड़े व्यापारी भी खुश हैं।

व्यापारी भी आने वाले यात्राकाल के दो महीनों में भारी संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद लगाए हैं। वहीं केदारघाटी में अभी भी लगातार वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। गुप्तकाशी से आर्यन, फाटा से पहनहंस, ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन, थुंबी तथा सीतापुर से ऐरो एविएशन आगामी 15 सितम्बर से अपनी सेवाएं देंगे.

संस्कृति: देवीधुरा पत्थर की बग्वाल 11 मिनट चली, 212 लोग घायल हु

सोनप्रयाग से आगे सड़क बंद

सोनप्रयाग में टूटा बदरीनाथ हाईवे अब तक ठीक नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रशासन एक-एक यात्री को पैदल ही सुरक्षित दूसरे छोर पर पहुंचाया जा रहा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर बरस रहे हैं, पैदल मार्ग पर भी कई जगहों पर पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। इससे सुरक्षित यात्रा करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। हर रोज पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Join us WhatsApp  Facebook and X

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular